Pronoun किसे कहते हैं कितने प्रकार हैं

★★★★★

इस आर्टिकल में Pronoun किसे कहते हैं कितने प्रकार हैं  ?| Examples तथा Pronoun को कैसे use करते है विस्तृत लेख दिया गया है तो चलिए शुरू करते है की Pronoun किसे कहते है कितने प्रकार  है |       

 

Pronoun(सर्वनाम) किसे कहते हैं|Definition of pronoun

A Pronoun is a word used in place of noun is called pronoun. (Noun के बदले में प्रयोग किये जाने वाले शब्द Pronoun कहते  है| ) या कहा जा सकता है की Noun की repetition को रोकने के लिए Pronoun का प्रयोग करते है |

EXAMPLE

  • Ram is a handsome boy.
  • He is my student .
  • Sita is a good player .
  • She plays cricket.

Note:- उदाहरण में subject Ram की जगह he तथा  Sita  की जगह she का प्रयोग किया गया है यह Pronoun के रूप में है | Noun के person ,number ,gender ,case के अनुसार ही Pronoun का प्रयोग किया जाता है 

अब तक आप जान चुके होंगे कि Pronoun किसे कहते हैं और अब हम जानेंगे कि Pronoun कितने प्रकार के होते हैं

Pronoun के कितने प्रकार हैं

  1. Personal Pronoun. (पुरुषवाचक सर्वनाम )      
  2. Possessive Pronoun.(अधिकरवाचक सर्वनाम )
  3. Demonstrative Pronoun(संकेतवाचक सर्वनाम )
  4. Distributive Pronoun     (विभागसूचक सर्वनाम )
  5. Reciprocal Pronoun.(सम्बन्धवाचक सर्वनाम )
  6. Reflexive Pronoun.(निजवाचक सर्वनाम )
  7. Emphatic Pronoun.(दृढ़वाचक सर्वनाम )
  8. Indefinite Pronoun.(अनिश्चयवाचक् सर्वनाम )
  9. Relative Pronoun.(सम्बन्धवाचक सर्वनाम )
  10. Interrogative Pronoun.(प्रश्नवाचक सर्वनाम )
  11. Exclamatory Pronoun.(विस्मयादिबोधक सर्वनाम)

Personal Pronoun :-

वे प्रोनाउन जो तीनो Persons (first ,second तथा third person )में प्रयुक्त होते है Personal Pronoun कहलाते है| ये तीन प्रकार के होते है 

(1 ) First Person(उत्तम पुरुष ):-वे Pronoun जिससे बोलने वाले का बोध होता है उसे First Person का Pronoun कहा जाता है | Ex —- I, me, my, mine, we, us, our ,. ours.

(2) Second Person(मध्यम पुरुष ):- वे Pronoun जिससे सुनने वाले का बोध हो उसे  second person का Pronoun कहा जाता है | Ex — you ,your yours .

(3 ) Third person(अन्य पुरुष ):- वे Pronoun जिससे किसी तीसरे व्यक्ति या वास्तु के बारे में बात किया जा रहा है उसे Third person के pronoun कहा जाता है | Ex — he ,his ,him, she, her, hers, they, them, their, theirs, it, its.

                       Case table                                *Nominative Case का प्रयोग किसी verb के subject के रूप में होता है जैसे – He is going to school with his cycle . इस वाक्य में He Nominative case के pronoun है।

*Objective Case का प्रयोग किसी verb के Objective के रूप में होता है जैसे – He told me . इस वाक्य में me Objective case के pronoun है।

*Possessive case का प्रयोग किसी sentence में अधिकार दिखने के लिए किया जाता है जैसे – He is going to school with his cycle . his Possessive case के pronoun है और इसका प्रयोग किसी sentence में object के रूप में भी होता है जैसे – Please save his life and hers . इस वाक्य में hers Possessive  case के pronoun है।

Demonstrative pronoun :- 

 वे pronouns जो व्यक्तियों या वस्तुओ को प्रदर्शित करने के लिए होता है Demonstrative pronounsकहलाते है| Ex— this,that,these,those,such,the same.

Note– Demonstrative pronoun और Demonstrative adjective में अंतर —- Demonstrative pronoun का प्रयोग noun के पहले नहीं होता है जबकि Demonstrative adjective का प्रयोग noun के पहले होता है। Ex—

  •  This is a cow. ( Demonstrative pronoun)
  • This cycle is mine. (Demonstrative adjective)

Rule(1 ) This का प्रयोग नजदीक के किसी एक व्यक्ति या वस्तु के लिए होता है तथा These का प्रयोग नजदीक के एक से अधिक व्यक्ति या वस्तु के लिए होता है |Ex —

  • This is a cow.(Singular)
  • These are cows.(plural)

Rule (2) That का प्रयोग दूर की एक व्यक्ति या वस्तु के लिए होता है जबकि Those का प्रयोग दूर की एक से अधिक व्यक्ति या वस्तु के लिए होता है। Ex–

  • That is pen.(Singular)
  • Those are Pens.(plural)

Rule (3) यदि दो singular noun and से जुड़कर किसी sentence or clause में प्रयुक्त हो तो last singular noun के लिए this तथा first singular noun के लिए that का प्रयोग होता है।

Distributive pronouns:

वे pronouns जो दो या दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं में से एक को अलग सूचित करने के लिए प्रयुक्त होते हैं Distributive pronouns कहलाते हैं Ex— Each, Either, Neither.

Note(1) — each,either and neithe हमेशा Singular माना जाता है तथा इनके साथ Singular verb का प्रयोग होता है

Note(2)-– each,either and neithe का Singular Noun के पहले होता है तो इसे distributive adjectives कहा जाता है। Distributor Pronouns और Distributive adjective में अंतर उदाहरण के माध्यम से नीचे दिया जा रहा है–Ex–

  •  Each of the boys won a prize.(distributive Pronouns) 
  • Each boy won a prize.(distributive adjectives).

Note(3) each of/ either of /neither of के बाद प्रयुक्त plural noun के पहले the का प्रयोग होता हैं। Ex—

  • Each of the boys has his own book.

Note(4) each, either, neither, any, anyone, none के लिए Singular pronouns(he,him,his, himself,she,her,hers, herself,it,its, itself) का प्रयोग होता हैं 

Reciprocal pronouns:-

Each other तथा one another को Reciprocal pronouns कहते हैं। क्योंकि ये पारस्परिक संबंध को बताता है। 

Note– Each other तथा one another का प्रयोग subject के रूप में नहीं होता है।

Rule -Each other का प्रयोग दो व्यक्तियों या वस्तुओं के लिए होता है जबकि One another का प्रयोग दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं के लिए होता है। ये पारस्परिक संबंध को बताने के लिए प्रयुकत होते है। जैसे-

  • The two girls love each other. 
  • we all love one another.

Reflexive pronouns:-

वे Pronouns जिनके लास्ट में self और selves जुड़े रहते हैं Reflexive pronouns कहलाते हैं। इनका प्रयोग ‘अपने आपको’ के अर्थ में होता है जैसे   myself, ourselves, yourself, yourselves, himself, herself, itself, themselves, इसे Emphasizing Pronouns भी कहते हैं।

Note

  •  Male words के लिए himself का प्रयोग होता हैं। जैसे- Ram hurt himself.
  • Female words के लिए herself का प्रयोग किया जाता हैं। जैसे- Sita hurt herself.
  • Common gender के Singular Noun के लिए himself/herself तथा Plural Noun के लिए themselves का प्रयोग करते हैं।
  • One के लिए oneself का प्रयोग होता हैं
  • Everyone, Someone, Anyone, No one, Everybody, Somebody, Anybody, Nobody, ये सभी common gender के Pronoun है इनके लिए Reflexive pronoun himself/herself(male या female के अनुसार)  का प्रयोग होता हैं।
  • यदि किसी sentence के verb का subject तथा object एक ही व्यक्ति या वस्तु हो तो verb के object के रूप में reflexive pronoun का प्रयोग होता हैं। जैसे:- I hurt myself. , we hurt ourselves. ,
  • यदि किसी sentence के verb का subject तथा object दो भिन्न व्यक्ति हों तो reflexive pronouns का प्रयोग नहीं होता है बल्कि objective case के Pronoun का प्रयोग होता हैं। जैसे:- He knows me., I love you.
  • Reflexive pronouns का प्रयोग sentence के subject के रूप में नहीं होता है तथा इसके साथ Apostrophe’s’का प्रयोग नहीं होता है। जैसे:-

Indefinite Pronouns:– 

 वे Pronouns जो किसी अनिश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध कराते हैं indefinite pronouns कहलाते हैं जैसे:- everybody, somebody, no body, anybody, everyone, someone, no one, anyone, everything, something, nothing, anything, all, some, both, any, most, enough, few, many, none, little, one, other, others,.

  • Ex— Everyone believed him.
  • Somebody has stolen my watch.

Relative Pronouns:

वे pronouns जो अपने से पहले प्रयुक्त नाउन या नाउन के समतुल्य वार्ड से संबंध बताते हैं तथा दो सेंटेंस को जोड़ने का कार्य करते हैं Relative Pronouns कहलाते हैं यह conjunction की तरह कार्य करते हैं जैसे:- who, which, that, as, but, what.

  • Ex— I met Veena, who was returning from school.
  • Nilu had a book, which she bought at a shop.
  • The pen that my father gave writes well.
  • उपरोक्त वाक्यों में क्रमशः who, which, तथा that अपने पहले प्रयुक्त nouns क्रमशः Veena,a book, and the pen से संबंध बताते हैं साथ ही दो वाक्यों को जोड़ने का कार्य करते हैं अतः ये Relative Pronouns हैं।

Who का प्रयोग

  • यह एक subjective Case का Pronoun है इसे हमेशा एक verb की जरूरत होती हैं।Ex– The doctor who came here was Ram’s brother.
  • इसके के प्रयोग में ( who+verb) के साथ यह भी देखा जाता है कि सभी सब्जेक्ट के लिए verb है न
  • जब किसी Noun, Pronoun के बाद verb आता है तो वह सब्जेक्ट होगा लेकिन pre verb के बाद नाउन आता है तो वह सब्जेक्ट नहीं होगा जब तक उसके बाद verb न हो।

Whom का प्रयोग

  • Whom एक objective case का pronoun है और इसे कभी verb की जररूत नहीं होती हैं। Ex– The doctor whom I met was Ram’s brother.

That का प्रयोग

  • That का प्रयोग living or non-living के लिए करते हैं अगर sentence में Relative Pronoun के पहले The same/ the only/ None का प्रयोग होता हो तो हम हमेशा रिलेटिव प्रोनाउन That का प्रयोग करते हैं। Ex— There is none that can help you in this critical situation.

Which का प्रयोग

  • इसका प्रयोग non living के साथ किया जाता है लेकिन अगर सेंटेंस में विकल्प (choice) की बात हो तो which का प्रयोग होगा living के साथ भी। Ex— it is difficult to say which is the better of the two brothers.

Interrogative Pronouns:

वे Pronouns जो प्रश्न पूछने के लिए प्रयुक्त होते हैं interrogative pronouns कहलाते हैं जैसे:- who, whom, whose, which, what.

  • Who का प्रयोग subject का पता करने के लिए होता है, Ex— who are playing cricket?
  • Whom का प्रयोग object का पता करने के लिए होता है, Ex— whom has he invited?
  • Whose का प्रयोग मालिक का पता करने के लिए होता है Ex— whose car is mine?
  • Which का प्रयोग subject तथा object का पता करने के लिए होता है इसका प्रयोग चुनाव, विकल्प के लिए भी होता है Ex— which is your book? 2. Which of these pens do you like most?
  • What का प्रयोग subject तथा object क्या पता करने के लिए होता है। Ex— what is your father? 2. What have you bought today?

दोस्तों आप लोगों ने Pronoun किसे कहते हैं कितने प्रकार के होते हैं को पढ़ा। जहां तक मुझे यह अनुमान है कि आप लोगों का Pronoun से संबंधित जो भी कंफ्यूजन रहा होगा वह दूर हो गया होगा।

नीचे Pronoun किसे कहते हैं कितने प्रकार हैं से संबंधित FAQ क्वेश्चन दिए जा रहे हैं जो अनेकों बार पूछे गए क्वेश्चन में से चुना गया है

FAQ Question

Q. Pronoun किसे कहते हैं?

Ans- जो शब्द Noun के स्थान पर प्रयोग किया जाता है उसे Pronoun कहत हैं

Q. Pronoun के कितने प्रकार हैं?

Ans- Pronoun के 11 प्रकार हैं।

Q. Sohan is going to his school. इस वाक्य में कौन सा pronoun हैं?

Ans – His (possessive pronoun हैं)

Q. Demonstrative pronoun and demonstrative adjective में क्या अन्तर हैं?

Ans- Demonstrative pronoun में this के बाद verb आता है जबकि Demonstrative adjective में this के बाद noun आता हैं।

Q. Everybody, somebody, anybody, anyone, etc किस प्रकार का Pronoun है?

Ans- indefinite pronoun.

इन्हें भी पढ़ें

  1. Article A An The  का प्रयोग
  2. Subordinating conjunctions
  3. Direct speech to Indirect speech 
  4. Active to passive rules
  5. Personal pronoun का प्रयोग।
  6. Abstract Noun
  7. Noun किसे कहते है और ये modern English में कितने प्रकार के होते है?
  8. Auxiliary verb किसे कहते हैं?
  9. Singular से Plural बनाने के नियम
  10. Verb किसे कहते हैं
  11. Article क्या होता हैं और इसका प्रयोग
  12. Adverb किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं?
  13. Modal auxiliary verb किसे कहते हैं और ये कौन कौन से हैं?
  14. Subject verb agreement rules in hindi   
  15. Adjectives तथा उसके प्रकार
  16. Present indefinite tense
  17. Present perfect tense
  18. Present continuous tense
  19. Present perfect continuous tense
  20. Conjunction क्या होता हैं
  21. जल्दी याद करने का तरीका
  22. English कैसे सीखें

14 thoughts on “Pronoun किसे कहते हैं कितने प्रकार हैं”

Leave a Comment