संज्ञा किसे कहते हैं class 10

संज्ञा किसे कहते हैं class 10|संज्ञा किसे कहते हैं और इसके कितने भेद होते हैं|संज्ञा के प्रकार|संज्ञा के भेद|संज्ञा की परिभाषा|संज्ञा के भेद उदाहरण सहित|संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित|

संज्ञा किसे कहते हैं class 10

भू धरातल पर जितने भी वस्तुएं विद्यमान है उन सभी वस्तुओं का कोई ना कोई नाम है। चाहे कोई आदमी हो, कोई जानवर हो, कोई मशीन हो या कुछ भी हो हर वस्तु का नाम होता है।

संज्ञा की परिभाषा

किसी व्यक्ति, वस्तु, पदार्थ, प्राणी, अवस्था ,स्थान, भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं?

उदाहरण– राम(व्यक्ति), घर(स्थान), पशु(प्राणी), क्रोध (भाव),लड़का(अवस्था), घी (पदार्थ), पेन (वस्तु)

संज्ञा शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?

संज्ञा शब्द सम् + ज्ञा से मिलकर बना है। जिसमें सम का अर्थ होता है भली-भांति अच्छी तरह से और ज्ञा का अर्थ होता है बोध या ज्ञान।

संज्ञा के कितने प्रकार होते हैं

संज्ञा के मूल भेद तीन होते हैं लेकिन संज्ञा के पांच प्रकार माने जाते हैं जो तीन भेद होते हैं। वह संस्कृत में माना जाता है और पांच भेद हिंदी व्याकरण में माना जाता है।

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. जातिवाचक संज्ञा
  3. भाववाचक संज्ञा
  4. समूहवाचक संज्ञा
  5. द्रव्यवाचक संज्ञा

व्यक्तिवाचक संज्ञा

जब किसी व्यक्ति या वस्तु विशेष के नाम का बोध हो उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे

  • सेब
  • गोभी
  • सरसों
  • दशहरी आम
  • तुलसीदास
  • सोनू, पिंटू, प्रिंस,

जातिवाचक संज्ञा

जब किसी संज्ञा से किसी वस्तु, पदार्थ, प्राणी की जाति का बोध होता है तो उसे हम जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो

जहां जाति, वर्ग, समुदाय, समष्टि (एक स्थान पर एक जैसे ही जीवन जीने वाले), का बोध हो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण- फल, सब्जी, तेल, आम, कवि

व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा में अंतर

व्यक्तिवाचक संज्ञा किसी एक ही व्यक्ति या वस्तु को बतलाता है, जबकि जातिवाचक संज्ञा वर्ग विशेष को बताता है।

उदाहरण- 

  • गाय(जातिवाचक), नीलगाय(व्यक्तिवाचक)
  • नदी(जातिवाचक), गंगा(व्यक्तिवाचक)
  • लड़का(जातिवाचक), मोहन(व्यक्तिवाचक)
  • पर्वत(जातिवाचक), हिमालय(व्यक्तिवाचक)
  • नहर(जातिवाचक), गंगानगर(व्यक्तिवाचक)
  • पशु(जातिवाचक), शेर(व्यक्तिवाचक)
  • पक्षी(जातिवाचक), मोर(व्यक्तिवाचक)
  • जानवर(जातिवाचक), हाथी(व्यक्तिवाचक)

अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लग रहा है तो कृपया इसे शेयर करें।

निम्नलिखित वाक्यों में  जो शब्द बोल्ड में है उसका संज्ञा का प्रकार बताइए।

  1. फलों का राजा आम है।
  2. केला सबसे पौष्टिक फल होता है।
  3. पशुओं में ,भारत में गाय की पूजा होती है।
  4. गाय हमारी माता है।
  5. अमेरिकन गाय सबसे ज्यादा दूध देती है।
  6. आम रसीला होता है।
  7. दशहरी आम सबसे मीठा आम है।
  8. खानवा का युद्ध बाबर और राणा सांगा के मध्य हुआ था।
  9. जानवर में शेर ताकतवर होता है।
  10. शेर ताकतवर होता है।

Note – जब राम, रावण, कंस, विभीषण, जयचंद, हरिश्चंद्र, नेपोलियन, शेक्सपियर, सती सावित्री, सीता, कुंभकरण आदि शब्दों का प्रयोग किसी वर्ग विशेष के लिए किया जाता है तो यह व्यक्तिवाचक संज्ञा ना होकर जातिवाचक संज्ञा कहलाते हैं।

भाववाचक संज्ञा

भाववाचक संज्ञा वे संघ में होते हैं जिनमें निम्न विशेषताएं पाई जाती है-

  • ये अस्पर्शी होती हैं।(बुढ़ापा ,मिठास, बचपन)
  • अनुभव जन्य होती हैं।(भलाई, बुराई, हर्षित, सुख)
  • इन में प्रत्यय लगा होता है। (सच्चाई, सुंदरता, गुरुत्व)
  • कुछ बिना प्रत्यय के स्वतंत्र भी होते हैं। (उमंग, उल्लास)

भाववाचक संज्ञा से संबंधित कैसे प्रश्न आते हैं। जो शब्द बोल्ड में लिखा गया है वह भाववाचक संज्ञा है।

  1. हिंदू और मुस्लिम में तनाव चल रहा है।
  2. मोदी जी ने लोगों को गंदगी के प्रति जागरूक किया।
  3. गलत दिशा में गाड़ी चलाने पर ₹500 जुर्माना देना होगा।
  4. ताजमहल की सुंदरता फीकी पड़ रही है।
  5. मनुष्यता देवत्व की निशानी है।
  6. आपकी लिखावट बहुत सुंदर है।
  7. मेरी लिखाई भी अच्छी हो रही है।
  8. बचपन बड़ा सुहावना होता है।
  9. जवानी में अनेक भूल हो जाती है।
  10. बुढ़ापा अनेक बीमारियों की जड़ है।

समूहवाचक संज्ञा

जिस शब्द से किसी समूह का बोध हो उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे

संघ, संगठन, सभा, समिति, सेना, भीड, कक्षा, बाजार, गिरोह, गुच्छा, कबीला, काफिला, जत्था, झुंड, झुरमुट, पुलिस, फौज, आदि।

द्रव्यवाचक संज्ञा

ठोस व तरल पदार्थ के रूप में पाए जाने वाले संज्ञा को द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। इनमें निम्न विशेषता पाई जाती है।

  1. मापा व तौला जाता है।
  2. अगणनीय होती है।
  3. धातु तथा अधातु के रूप में होती है।

उदाहरण  

पत्थर, तेल ,चावल, धान, दूध, फल, सब्जी, मिट्टी, बालू, रेत, दाल, पीतल, जस्ता, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन आदि।

अगर आप आर्टिकल को पढ़ते हुए नीचे तक आ ही गए हैं तो कृपया इसे शेयर जरूर करें।

इन्हें भी पढ़ें 

  1. तत्सम शब्द की पहचान कैसे करें।
  2. तद्भव शब्द की पहचानने की ट्रिक।
  3. विशेषण किसे कहते हैं तथा उनके प्रकार
  4. संज्ञा किसे कहते हैं उदाहरण सहित
  5. क्रिया किसे कहते हैं उसके भेद उदाहरण सहित

Leave a Comment