Article किसे कहते हैं कितने प्रकार होते हैं|Article in hindi

हैलो दोस्तो आपका स्वागत है article किसे कहते हैं कितने प्रकार होते हैं में। आज आप इस ब्लॉग के माध्यम से जानेंगे कि article किसे कहते हैं कितने प्रकार होते हैं।article का प्रयोग इंग्लिश ग्रामर में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ट्रांसलेशन बनाते समय हमें यह ध्यान रखना होता हैं कि किस शब्द के पहले किस article का प्रयोग किया जाएगा।

Article किसे कहते हैं कितने प्रकार होते हैं। हम बचपन से ही जाने अनजाने में इसका प्रयोग करते आ रहे हैं हमारी हर कक्षाओं में इससे संबंधित कई प्रश्न हम सॉल्व कर चुके और कन्फ्यूजन के कारण वह गलत हों जाता था। इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए इस Article को लिखा गया हैं

Article क्या होता हैं



 A, An, The, को ही Article कहते हैं

Article किसे कहते हैं कितने प्रकार होते हैं

A ,An and The को Articles कहा जाता हैं। सामान्यतः इनका प्रयोग Noun के पहले होता है। ये adjectives होते हैं। इन्हें Modern English Grammar में determiners भी कहा जाता हैं।

Article कितने प्रकार के होते हैं?|type of articles

आर्टिकल दो प्रकार के होते हैं।

  1. Indefinite article (a,an)
  2. Definite article (the)

Indefinite article किसे कहते हैं

Indefinite article A and An होता हैं। A or An का प्रयोग किसी Noun के स्थान को अनिश्चित (uncertain) बनाने के लिए किया जाता है। Ex—

  • He saw an old man.
  • There was a queen.
  • A dog was barking at night.

उपरोक्त उदाहरण में old man, king, dog के पहले क्रमशः an,a,a का प्रयोग इसके स्थान को अनिश्चित बनाने के लिए किया गया है।

Definite article किसे कहते हैं

The को definite article कहा जाता हैं।The का प्रयोग किसी noun के स्थान को निश्चित बनाने के लिए किया जाता है। Ex—

  • The dog is faithful.
  • The cow is useful.
  • This is a doll the doll is beautiful.
  • The house in which I live is new.
  • This is the pen which I have bought.
  • The gold of Nepal is cheap.

उपरोक्त उदाहरण में dog, cow, doll, house, pen, gold के पहले The का प्रयोग इसके स्थान को निश्चित करने के लिए किया गया है।

Note

  1. A /An का शाब्दिक अर्थ एक सब प्रति प्रत्येक के हिसाब से कोई पर होता है जबकि The का कोई शाब्दिक अर्थ नहीं होता है।
  2. A or An adjective one का कमजोर रूप है,जबकि The adjective this,that का कमजोर रूप है।

The को कब “द” और कब “दी” पढ़ा जाता है?

Consonant starting nouns के पहले The का प्रयोग हों, तो उसे “दॅ” पढ़ा जाता है जबकि Vowel starting nouns के पहले The का प्रयोग हों तो उसे “दी” पढ़ा जाता हैं।

Article कब कहा कैसे प्रयोग करें

A/An/The का प्रयोग Noun के पहले किया जाता हैं Ex—

  • You have a book.
  • She has an umbrella.
  • The dog has a tail.

उपरोक्त उदाहरण में noun book, umbrella,और tail के पहले क्रमशः a,an,the का प्रयोग हुआ है।

A/An/The/ का प्रयोग Noun के पहले किया जाता हैं लेकिन जब noun के पहले adjective हों तो उस स्थिति में हम आर्टिकल एडजेक्टिव के पहले प्रयोग करते हैं। Ex—


  • He is an intelligent boy.
  • Sita has a long stick.
  • Rohit Sharma is the best player.

A/An/The/ का प्रयोग Noun के पहले किया जाता हैं लेकिन जब noun के पहले adjective और adjective से पहले adverb हो तो उस स्थिति में आर्टिकल का प्रयोग adverb के पहले किया जाता है।

  • He is a very intelligent boy.
  • She is a very good player.
  • Rohit  is a very good player of hockey.

Note. A/An का प्रयोग अपने से सबसे नजदीक आने वाले शब्द के उच्चारण के अनुसार किया जाता है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि जब हम आर्टिकल का प्रयोग noun के पहले करते हैं तो noun के उच्चारण को देखते हैं तथा जब adjective के पहले करते हैं तो adjective के उच्चारण को देखते हैं और जब adverb के पहले करते हैं तो adverb के उच्चारण को देखते हैं।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो कृपया शेयर जरूर करें क्योंकि

पढ़ेगा भारत तभी तो आगे बढ़ेगा भारत।।




इन्हें भी पढ़ें 

  1. pronoun
  2. Direct speech to Indirect speech 
  3. Reflexive Pronoun
  4. Active to passive voice
  5. Conjunction
  6. Coordinating conjunction
  7. Subordinating conjunction
  8. Verb
  9. Auxiliary verb
  10. Modal auxiliary verb
  11. Proposition
  12. Adjective
  13. Subject verb agreement
  14. Noun
  15. Pronoun
  16. personal pronoun का प्रयोग
  17. Gender
  18. Singular to plural rules
  19. Case in English grammar
  20. Tense
  21.  Present continuous tense
  22. Present perfect tense
  23. Present perfect continuous tense
  24. Article A An The का प्रयाग
  25. Article किसे कहते हैं?

 

2 thoughts on “Article किसे कहते हैं कितने प्रकार होते हैं|Article in hindi”

Leave a Comment