Auxiliary verb किसे कहते हैं कितने प्रकार हैं

इस आर्टिकल में Auxiliary verb किसे कहते हैं कितने प्रकार हैं verb का प्रयोग किस प्रकार से किया जाता है। इस आर्टिकल में Auxiliary verb को मॉडर्न इंग्लिश के अनुसार विभाजित किया गया है। तो चलिए शुरू करते हैं Auxiliary verb किसे कहते हैं कितने प्रकार हैं Verb को जानने के लिए क्लिक करें Verb किसे कहते हैं

Auxiliary verbs किसे कहते हैं कितने प्रकार हैं

Auxiliary verb किसे कहते हैं जाने से पहले हमें verb के बारे में जाना पड़ेगा

अंग्रेजी भाषा में verb को दो वर्गों में बांटा गया है।

(1) Lexical verb

(2) Auxiliary verb

Lexical verb

वे verb जो sentence में Main verb के रूप में प्रयुक्त होते हैं जिनका V¹, V², V³, V⁴( ing- form) तथा V⁵( s/es) के form मे प्रयोग होते हैं तथा जिन का अर्थ स्वतंत्र होता है, lexical verbs कहलाते हैं इसे ordinary verb भी कहा जाता है। जैसे- to go, to drink, to laugh, to run etc..

  • I write a letter. (v¹- write)
  • he wrote a letter. (v²- wrote)
  • he has not written a letter. (v³- written)
  • he is writing a letter. (v⁴- writing)
  • he writes a letter. (v⁵- writes)

Auxiliary verb

वे verb जो अन्य verb के साथ प्रयुक्त होकर Question, Negative तथा Tense बनाने के साथ-साथ संभावना तथा इच्छा को व्यक्त करने का कार्य करते हैं Auxiliary verb कहलाते हैं इन हेल्पिंग Verb भी कहा जाता है। यह तीन प्रकार के होते हैं।

Primary auxiliary verbs

{Verb to do – do, does, did; verb to have- have, has, had, having; तथा verb to be – am, is, are, was, were, been, being } को Primary auxiliary verbs कहा जाता है।

Modal auxiliary verbs

( can, could, May, might, shall, should, will, would, must, ought to. को Modal auxiliary verbs कहा जाता हैं।

Marginal auxiliary verbs

( used to, need, तथा dare को marginal auxiliary verbs कहा जाता हैं।

अब तक हम लोगों ने देखा कि auxiliary verb किसे कहते हैं और यह कितने प्रकार के होते हैं अब उनका उदाहरण के द्वारा समझाया जा रहा है देखें और समझने का प्रयास करें

  1. He is writing a letter.                                                                         
  2.  I am reading a book.                                                                             
  3.   you don’t like her.                                                                                
  4.   Do you speak English?                                                                                  
  5.   He can lift this box.                                                                                
  6.   It might rain today.

उपरोक्त सेंटेंस में is, main verb-writing के साथ present continuous tense बनाता है ‘Am’ main verb-reading के साथ present continuous tense बनाता है ‘do‘ main verb- like के साथ negative बनाता है, ‘do’ main verb-speak के साथ Question बनाता है, ‘might’ , main verb- rain के साथ संभावना बताता है, ‘ can‘ , main verb- lift के साथ capacity/power/ability बताता है अतः is, am, do, might, can auxiliary verbs है।

Note :

(1) auxiliary verbs जैसे_ am, is, has, have, etc. का प्रयोग सेंटेंस में स्वतंत्र रूप में main verb के रूप में भी होता है जैसे _ I am an advocate. she is a good girl. you have a watch. he has an honest man. they are industrious. इन सभी सेंटेंस में क्रमशः am, is, have, was, are Main verb के रूप में प्रयोग किए गए हैं।

(2) auxiliary verbs- Be, do, have, need तथा dare का प्रयोग lexical verb के रूप में भी होता है जैसे- he was doing his work. I have written a book. she needs your help. he dares to go there. इन सभी वाक्यों में क्रमशः doing, have, needs, dares यह सभी lexical verb कहलाएंगे।

auxiliary verb के कुछ महत्वपूर्ण नियम जो नियम  है–

  1. Modal auxiliary verbs का प्रयोग main verb के रूप में नहीं होता हैं। इनका प्रयोग helping verbs के रूप में होता है। जैसे– you can help me. you will go there tomorrow. it may rain today. she could pass the examination. we must respect our elders.
  2.  Modal auxiliary verbs का V¹, V², V³, V⁴( ing- form) तथा V⁵( s/es) के form नहीं होते हैं। इनका प्रयोग सभी numbers तथा persons के subject के साथ हमेशा एक ही रूप में होता है।अर्थात इस के रूप में कोई परिवर्तन नहीं होता हैं   जैसे                                   (1) I can speak English.                     (2)  we can speak English.                   (3) you can speak Englsh.                                       
  3.  सामान्यतः modal auxiliary verb के बाद v¹ (first form of verb) का प्रयोग होता है अर्थात infinitive with ‘to’ का प्रयोग नहीं होता है। जैसे–
  • I can go (✓), I can to go (×)
  • It might be true. (✓), it might to be true. (×)

(4) ought तथा used के बाद infinitive with ‘to’ क्या प्रयोग होता है। जैसे–

  • we ought to help the poor.
  • He used to walk in the morning.

(5) Dare तथा Need का प्रयोग main verb के रूप में होता है।

Modal auxiliary verbs का प्रयोग

Can

(1) can का प्रयोग power, ability, and capacity को express ( अभिव्यक्त) करने के लिए किया जाता है। जैसे- he can lift the box. I can swim across the river. she can solve the problem.

* इस प्रकार के सेंटेंस में can का अर्थ be able to/be capable of/ know how to होता है जैसे-

  • you are able to speak English.
  • you know how to speak English.

(2) can का प्रयोग permission( अनुमति) देने के भाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जैसे-

  • you can go now.
  • you can buy pens from the shop.
  • can I see your diary?

* इस प्रकार के सेंटेंस में can का अर्थ be allowed to/ be permitted to होता हैं। जैसे-

  1. you are allowed to go now.
  2. you are permitted to go now.

* Permission “देने” और “लेने” के लिए May का प्रयोग can से बेहतर माना जाता है।

(3) can का प्रयोग theoretical possibility (सैद्धांतिक संभावना) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जैसे–

  • Everyone can make a mistake.
  • Electricity can be dangerous.

Could

(1) could का प्रयोग can के past tense form के रूप में indirect speech मैं होता है जैसे-

  • He said, “I can beat you in the race.”(Direct)
  • He said that he could beat me in the race. ( indirect)

(2) could का प्रयोग can के past ability/ power/ capacity को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

(3) could का प्रयोग Polite request/ permission( विनम्र निवेदन/अनुमति) के भाव को व्यक्त करने के लिए Interrogative sentence मैं होता है जैसे– (a) Could you help her, please (b) Could I smoke here?

(4) could का प्रयोग Possibility ( संभावना) को व्यक्त करने के लिए प्रजेंट के अवास्तविक परिस्थिति को व्यक्त करने के लिए होता है        जैसे-(a) If I had more money,I could buy a motorcycle.

(b) If you work hard, you could succeed.

Use of May

(1): May का प्रयोग to take or give permission ( अनुमति लेने/ देने) के भाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है                             जैसे–

  • May I use your mobile?( Question)
  • Yes, you may.( answer)
  • May I come in, sir?(Question)
  • No, you may not.( answer)

Formal style में अनुमति देने के भाव को व्यक्त करने के लिए Can से ज्यादा may का प्रयोग होता है।

(2): May का प्रयोग possibility/uncertainty/ surprise ( संभावना/अनिश्चितता/आश्चर्य ) के भाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है  जैसे–

(1). it may rain today. (2). Your uncle may come today. (3). She may come late today. (4). It may be true. (5). Who may be there !

(3): May का प्रयोग wish/pray/bless/crush ( इच्छा/अभिलाषा/प्रार्थना/आशीर्वाद/अभिशाप) को व्यक्त करने के लिए optative sentence में होता है      जैसे-May you live long ! , may god bless you ! , may you succeed in life ! ,

आगे का भाग next article में दिया जायेगा।

Model axillary verb

इन्हें भी पढ़ें

    1. pronoun
    2. Reflexive Pronoun
    3. Conjunction
    4. Coordinating conjunction
    5. Verb
    6. Auxiliary verb
    7. Modal auxiliary verb
    8. Proposition
    9. Adjective
    10. Adverb
    11. Subject verb agreement
    12. Noun
    13. Pronoun
    14. personal pronoun का प्रयोग
    15. Gender
    16. Singular to plural rules
    17. Case in English grammar
    18. Tense
    19.  Present continuous tense
    20. Present perfect tense
    21. Present perfect continuous tense
    22. Article A An The का प्रयाग
    23. Article किसे कहते हैं?

     

 

3 thoughts on “Auxiliary verb किसे कहते हैं कितने प्रकार हैं”

Leave a Comment