Sentences aur uske prakar|Type of sentences in Hindi

Sentence किसे कहते हैं?

शब्दों का ऐसा समूह जिसे पूर्ण भाव व्यक्त हो sentence (वाक्य) कहलाता है।

(The sentence is a group of word which make a complete sence is called sentence.)

Example

Dogs bark.कुत्ते भोंकते हैं।
God is great.ईश्वर महान है।
Gandhi ji was a great leader.गांधी जी महान नेता थे।
Rana Pratap suffered much.राणा प्रताप ने बहुत कष्ट सहे।
You are going to market.तुम बाजार जा रहे हो।

Kind of sentences

Sentence चार प्रकार है।

  1. Assertive sentence या statement (विधिसूचक वाक्य)
  2. Interrogative sentence (प्रश्नसूचक वाक्य)
  3. Imperative sentence (आज्ञासूचक वाक्य)
  4. Exclamatory sentence (विस्मयसूचक वाक्य)

Assertive sentence की परिभाषा उदाहरण सहित

Assertive sentence वह सेंटेंस है जिससे किसी घटना या सूचना का ज्ञान होता है। यह घटना या सूचना Negative (नकारात्मक) और Positive (स्वीकारात्मक) दोनों प्रकार के हो सकते हैं। 

We should respect teachers.हमें अध्यापकों का सम्मान करना चाहिए।
He did his best.उसने भरसक प्रयत्न किया।
Socrates was no coward.सुकरात कायर नहीं था।
Sohan could not play the match.सोहन मैच नहीं खेल सका।

Assertive sentence के प्रकार  

Assertive Sentence दो प्रकार के होते हैं।

  1. Affirmative or Positive sentence :- किसी कार्य की होने की सूचना मिलती है।
  2. Negative sentence :- नकारात्मक सूचना मिलती है।
Affirmative sentenceNegative sentence
India won the match.(भारत ने मैच जीत लिया।)He is never nervous.(वह कभी भी निराश नहीं होता था।)
Valmiki wrote the Ramayan.(वाल्मीकि ने रामायण लिखी।)He feared none.(वह किसी से नहीं डरता था।)
The boy broke the window.(लड़के ने खिड़की तोड़ डाली।)You did not go there.(तुम वहां नहीं गए।)
Agra is the city of the Taj.(आगरा ताज की नगरी है।)The thief was not caught.(चोर नहीं पकड़ा गया।)

Note:- Assertive Sentence के अन्त में Full Stop (.) लगाया जाता है।

Interrogative sentence की परिभाषा उदाहरण सहित

Interrogative sentence से प्रश्न पूछने का कार्य किया जाता है यह दो प्रकार के प्रश्नों का बोध कराता है। पहला, जो इंग्लिश वाक्य क्रिया से प्रारंभ होते हैं अर्थात जिनके आरंभ में प्रश्न सूचक शब्द नहीं होता है। और दूसरा वे वाक्य जो प्रश्न सूचक शब्दों से प्रारंभ होते हैं।

Note:- प्रश्नवाचक वाक्य के अंत में प्रश्न चिन्ह (?) लगाना अनिवार्य होता है।

Example—

Will you go there?क्या तुम वहां जाओगे?
Did he pass?क्या वह पास हो गया?
How are you?तुम्हारी तबीयत कैसी है?
Where do you live?तुम कहां रहते हो?
Have you not gone to Delhi? क्या तुम दिल्ली नहीं गए हो
How old are you?तुम कितने साल के हो?

Imperative sentence की परिभाषा उदाहरण सहित 

Imperative sentence से आज्ञा (order), विनय (Request) तथा परामर्श (Advice) आदि का ज्ञान होता है।

  1.  Imperative sentence के अंत में Full Stop (.) लगाया जाता है।
  2. Imperative sentence में कर्ता छिपा रहता है यह छिपा हुआ करता सदैव you होता है।

Example—

Be quiet.शांत रहो।
Have mercy upon us.हम पर दया कीजिए।
Never tell a lie.कभी झूठ मत बोलो।
Do not make a noise.शोर मत करो।
Please give me some money.कृपया मुझे कुछ पैसे दीजिए।

Exclamatory sentence की परिभाषा उदाहरण सहित 

इस प्रकार के वाक्य से आश्चर्य शक हर्ष आदि भावनाएं प्रकट होती हैं। और वाक्य के अंत में विश्व में सूचक चिन्ह लगा होता है।

How beautiful is the rain!वर्षा कितनी सुखद है!
How cold the day is!दिन कितना ठंडा है!
What a lazy boy you are!तुम कितने आलसी लड़के हो!
What a shame!कितने शर्म की बात है!

Read the following sentences carefully and tell whether they are assertive, imperative, interrogative or exclamatory.

  1.  Surdas was blind.
  2. The Earth is round.
  3. Truth is beauty.
  4. God is love.
  5. All work is noble.
  6. No work is low.
  7. Time is wealth.
  8. Do not waste time.
  9. Be good to others.
  10. Please wait here.
  11. March forward.
  12. Where does he live?
  13. Are you ill?
  14. What an idea!
  15. How nice he played!

इन्हें भी पढ़ें–

Leave a Comment